गिरडीह, मई 14 -- तिसरी। पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को तिसरी के चंदौरी में मृतक अमन कुमार तुरी और मृतक नूनमणि तुरी के पीड़ित परिवार से मिले और उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। मालूम हो कि 29 अप्रैल को वज्रपात से चंदौरी निवासी रामेश्वर तुरी के 12 वर्षीय पुत्र अमन तुरी और प्रीतम तुरी के पुत्र नूनमणि तुरी की मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में अन्य चार लोग घायल हो गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर बाबूलाल मरांडी अपने कार्यकर्ताओं के साथ चंदौरी गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने मृतक अमन तुरी और नूनमणि तुरी के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और हर मौके पर पीड़ित परिवार को सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मरांडी ने अमन तुरी और नूनमणि तुरी के परिजन को कुछ आर्थिक मदद भी की। इसके उपरान्त मरांडी अपने सहयोगियों...