सहारनपुर, मार्च 17 -- सरसावा थाना सरसावा क्षेत्र में नकुड़ रोड स्थित गुरुकुल ज्ञान गंगा स्कूल के पास रविवार देर रात दर्दनाक हादसे में पूर्व प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। तेज आंधी के दौरान एक स्कूटी शोरूम की टिनशेड का ढांचा अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर दोनों की जान चली गई।भटपुरा गांव के पूर्व प्रधान जयपाल सैनी और नवादा गांव निवासी किसान राममुकेश सैनी पंचायत से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया। आंधी तूफान से बचने के लिए दोनों टिनशेड के रुक गए। तेज आंधी के चलते शोरूम का टिनशेड भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।देर रात गश्त के दौरान पुलिस टीम को घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र कुमार ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.