मृतकों के परिवारों को दिया जाए 25-25 लाख का मुआवजा : कुंवर दानिश अली
अमरोहा, मई 29 -- अमरोहा, संवाददाता। तीन दिन पूर्व क्षेत्र के गांव चक छावी में हुए भयावह हादसे में तीन लोगों की मौत पर पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने शोक जताया। गुरुवार को ईद की नमाज के बाद गांव पहुंचकर मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार से मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की वकालत भी की।गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व गांव स्थित मंदिर में सुंदर कांड पाठ के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं को डंपर ने कुचल दिया था। हादसे में पांच वर्षीय एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हुई थी। पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने गुरुवार को शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। दुख की घड़ी में सभी को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि पूरा समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। हादसे को बेहद दुखद बतात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.