अररिया, अप्रैल 12 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। चर्चित डबल मर्डर कांड के बाद स्थानीय भाजपा सांसद प्रदीप सिंह, नरपतगंज की भाजपा विधायक देवयंती यादव और जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम के साथ पीड़ित परिवारों से मिले। सबसे पहले अमौना स्थित मृतक नबी हुसैन के घर पहुंचकर सांसद ने परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान नबी की पत्नी और बेटी फफक फफक कर रो पड़ीं, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया। सांसद ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग करेंगे। विधायक देवयंती यादव ने भी परिवार को शांत कराया और मदद का भरोसा दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल सुल्तान पोखर पहुंचा, जहां मृतक रवि के परिजनों से मुलाकात की गई। सांसद ने रवि के भाई पप्पू चौहान, पिता और दादी से मिलकर सांत्वना दी और दोनों ही परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। जिल...