देवरिया, जनवरी 3 -- मझौलीराज (देवरिया) हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के चौबे टोला शुक्रवार को सदर विधायक डा.शलभ मणि त्रिपाठी पहुंचे। इस दौरान पशु तस्करों द्वारा कुचल कर मारे गए दोनों युवकों के परिजनों से उन्होंने मुलाकात की और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस दौरान एक मृतक की बहन को पढ़ाई के लिए प्रत्येक माह ढाई हजार रुपये नगद देने तो एक के पिता को वृद्धापेंशन दिलाने का भी आश्वासन दिया। साथ ही एसपी व अन्य अधिकारियों से बात कर पशु तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने का उन्होंने निर्देश दिया। 10 दिसंबर की रात पशु तस्करों ने मझौलीराज के भगड़ा भवानी मंदिर के समीप बोलेरो से बाइक सवार दो युवक सौरभ चौबे व आशुतोष पांडेय को रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोपहर बाद सदर विधायक दोनों मृतकों के परिजनों से मिलने घर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.