गिरडीह, मई 1 -- तिसरी, प्रतिनिधि। पूर्व विधायक राजकुमार यादव गुरुवार को तिसरी के चंदौरी स्थित तुरी टोला पहुंचे। वहां पर उन्होंने मृतक अमन कुमार और नूनमणि तुरी के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और इस दुःख की घड़ी में ढांढ़स बंधाया। मालूम हो कि बुधवारशाम को चंदौरी के दो अलग-अलग स्थानों में वज्रपात हो गया था। जिसकी चपेट में आने से चंदौरी तुरी टोला के 12 वर्षीय अमन कुमार और 26 वर्षीय नूनमणि तुरी की मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में चंदौरी के राजू तुरी, चंदन कुमार, चरण रविदास और बेलवाना के आफताब अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव तिसरी के चंदौरी आए और उन्होंने मृतक अमन कुमार व नूनमणि तुरी के पीड़ित परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और हर मौके पर मदद करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- कल्याणपुर में तेज आंध...