प्रयागराज, अप्रैल 4 -- चंदापुर के कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहने की घटना में पूर्व मंत्री अंसार अहमद को अब मृतकों के परिजनों को 61 लाख 38 हजार 750 रुपये मुआजवा देना होगा। श्रम विभाग ने कोल्ड स्टोर प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया है। कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम के तहत जारी नोटिस का अब तक प्रबंधन ने जवाब नहीं दिया है। ऐसा न करने की दशा में मृतकों के परिजन श्रम विभाग में केस दाखिल कर सकते हैं, जिसके बाद विधिक प्रक्रिया अपनाकर मुआवजा दिलाया जाएगा। चंदापुर के कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा 23 मार्च को ढह गया था। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। श्रम विभाग ने जांच के बाद मुआवजे के लिए नोटिस जारी किया है। इसमें बिहार निवासी 36 वर्षीय सनोज उर्फ बिल्लर चौधरी के परिजनों को 14 लाख 59 हजार 800 रुपये, 20 वर्षीय मसिंदर कुमार के परिजनों को 16 लाख 80 हजार, 22 वर...