हाथरस, मई 31 -- सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव नीति निवास तसींगा में प्राथमिक विद्यालय की छह फुट ऊंची दीवार गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले राजमिस्त्री डालचंद्र और बेलदार मोहित के परिजनों को शनिवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया ने दोनों मृतकों के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे। इस प्रकार कुल 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की गई।इस अवसर पर एसडीएम मनीष चौधरी, तहसीलदार हेमंत चौधरी एवं नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता की मौजूदगी में सहायता राशि प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- मृतकों के परिजनों को सौंपे ढाई लाख रुपये के चेक कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि गुड्ड...