गोरखपुर, अप्रैल 25 -- पीपीगज, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक फतेह बहादुर सिंह ने राप्ती नदी में डूबकर तीन युवकों को जान गंवाने के मामले में राज्य आपदा मोचक निधि के तहत प्रत्येक पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। भूमिहीन परिवारों को जमीन का पट्टा देने तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। विकास खंड जंगल कौड़िया के ग्राम सभा बरियारपुर एवं काजीपुर में कुछ दिन पूर्व हुई दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। राप्ती नदी के सूरगहना बंजरहा में स्नान के दौरान शुभम यादव, अभय यादव और शिवा निषाद नामक तीन युवकों की डूबने से असमय मौत हो गई। यह भी पढ़ें- चार मृतकों के परिजनों को आपदा की सहायता राशि नहीं मिली इस अवसर पर विधायक फतेह बहादुर सिंह ने शोक ...