हमीरपुर, मई 8 -- हमीरपुर, संवाददाता। भौली ग्राम पंचायत के कोतूपुर पटिया में नाव डूबने से हुई छह लोगों की मौत की घटना के बाद शुक्रवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष और दिवंगत पूर्व सांसद फूलन देवी की बहन रुक्मणि ने कहा कि मासूम बच्चों की मौत हुई है, सरकार 20-20 लाख रुपए का मुआवजा दे। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि दुखद घटना है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 20-20 लाख रुपए का मुआवजा, सरकारी नौकरी और आवास दिए जाएं। जिन लोगों ने डूबते लोगों को बचाया है, उन्हें भी पुरस्कृत किया जाए। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने दैवीय आपदा में पांच लाख रुपए का मुआवजा रखा था। इस सरकार ने उसे घटाकर चार लाख कर दिया। प्रतिनिधि मंडल ने कोतूपुर में पुल निर्माण के साथ ही नदी ...