धनबाद, दिसम्बर 10 -- धनबाद। कांग्रेस की अनुपमा सिंह (वर्किंग प्रेसिडेंट राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन) ने मंगलवार को गैस रिसाव प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। बीसीसीएल से मांग करती हूं कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का उचित मुआवजा दिया जाए। राज्य की हमारी अबुआ सरकार ने सर्वप्रथम घोषित 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे। जबरन लोगों को नहीं हटाया जाए : आशनी राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री आशनी सिंह ने कहा कि केंदुआडीह में गैस रिसाव की घटना चिंताजनक है। उन्होंने बीसीसीएल एवं जिला प्रशासन से कहा कि गैस रिसाव को नियंत्रित करवाकर लोगों को राहत दी जाए। जबरन नहीं हटाया जाए। वर्षों से लोग रह रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.