संभल, अगस्त 7 -- पुलिस ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) में फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी बीमा राशि हड़पने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। रजपुरा थाना पुलिस ने गिरोह से जुड़े महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पूछताछ में मृतकों के नाम पर फर्जी आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र और बैंक खाते खुलवाकर बीमा क्लेम हासिल करने का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस अब वर्ष 2024 से अब तक योजना के तहत हुए सभी बीमा क्लेमों की जांच कराएगी। शुक्रवार बहजोई में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित पुत्र वीरपाल, शालू पुत्री वीरपाल और तेजपाल पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम कल्हा, थाना धनारी के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आर...