मेरठ, मई 1 -- सदर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में मृतक खाताधारकों के निष्क्रिय खातों को फर्जी केवाईसी के जरिए सक्रिय कर 60 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। बैंक की आंतरिक जांच में खुलासा हुआ है कि पूरे घोटाले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक मोहित यादव के मुताबिक, 11 मई 2021 को मृतक खाताधारक राम प्रकाश खन्ना के निष्क्रिय खाते को संदिग्ध परिस्थितियों में सक्रिय कर उससे 53 लाख रुपये रेखा शर्मा के खाते में ट्रांसफर किए गए। हैरानी की बात यह है कि ट्रांसफर के कुछ ही घंटों के भीतर 40 लाख रुपये चेक के जरिए नकद निकाल लिए गए, जबकि शेष रकम को भी अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुछ दिनों में पूरी तरह साफ कर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.