मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए का चेक
आरा, जुलाई 21 -- पीरो/आरा, संवाद सूत्र जिले में ठनका से सोमवार को चारों मृतकों के आश्रितों को भी चार-चार लाख रुपए का चेक दिया गया। पीरो प्रखंड की अमई पंचायत के संकरी वासमनपुर में वज्रपात से जमींदार यादव की हुई मौत के बाद उनकी आश्रित पत्नी वैजयंती देवी को सीओ रविश कुमार ने चार लाख रुपये का चेक मंगलवार को दिया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि बब्लू यादव मौजूद थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को वासमनपुर संकरी निवासी ज्ञानचंद सिंह के 57 वर्षीय पुत्र जमींदार सिंह की खेत में काम करने के दौरान ठनका की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। भोजपुर डीएम के आदेश पर सीओ रविश कुमार ने मृतक के घर पहुंचकर चेक दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.