मृतकों की स्मृति में एबीवीपी ने निकाला कैंडल मार्च
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दिल्ली ने सत्य निकेतन में हुई दुखद घटना में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की स्मृति में मंगलवार को सत्य निकेतन, साउथ कैंपस में कैंडल मार्च निकाला। एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि सत्य निकेतन की घटना ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। सबसे दुखद बात यह है कि जिन विद्यार्थियों का पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई और भविष्य पर होना चाहिए, उन्हें अपनी जान की सुरक्षा को लेकर चिंता करनी पड़ रही है। अब प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी घटना दोबारा न हो। यह भी पढ़ें- डीयू नार्थ कैंपस में एबीवीपी ने निकाला 'छात्र सुरक्षा मार्च' दोषियों पर कार्रवाई के साथ विद्यार्थियों के रहने की जगहों की सुरक्षा को लेकर भी ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.