मृतका से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, मदद का दिया भरोसा
बिहारशरीफ, मई 13 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी थाना क्षेत्र के विसहिया गांव में लोजपा के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली मृतक मुन्नी देवी के परिजनों से बुधवार को मिले। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने खोजी कुत्ता से जांच कराने की मांग की है। मौके पर लोजपा के जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, मिथुन पासवान, मो. अमजद, एमडी समजद व अन्य मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.