गोड्डा, अप्रैल 18 -- मेहरमा, एक संवाददाता: बंध्याकरण ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही का शिकार हो जान गंवाने वाली अंचल के बलबड्डा थाना अंतर्गत ग्राम अमर सिंह कित्ता निवासी नैना देवी के सास ससुर पिंकी देवी एवं छविनाथ राय ने शनिवार को मेहरमा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इस बात पर आक्रोश जताया कि ऐसे ही एक अन्य मामले में जांच हेतु आ रही टीम की जानकारी उन्हें नहीं दी गई। जबकि दोनों मामलों में एक ही चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार सिन्हा ही आरोपी है।उसी की लापरवाही से उनकी बहू की भी जान गई है। जिसका दंड उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने विभागीय जांच पर भी सवाल उठाए। कहा कि विभागीय आदेश पर ही अवकाश प्राप्त उक्त डॉक्टर की सेवा ली जा रही थी। ऐसे में विभागीय जांच से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम है।कहा कि पैसे एवं रसूख के बल पर इस मामले को रफा दफा करने की योज...