संभल, मार्च 3 -- सोमवार की दोपहर तहसील में तैनात महिला कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी । मृतका के बेटे ने कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है । पंचशील कॉलोनी निवासी राजीव भारती पुत्र सोहनलाल ने बताया कि उसकी मां छोटे भाई प्रदीप के साथ सोमवार की दोपहर पैतृक गांव पाड़िया थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद से बाइक द्वारा आ रही थी। जब बाइक से बाहर भाई टी प्वाइंट कॉलेज के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे राजीव की मां मिथिलेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था। राजीव भारती ने मोहम्मद रिजवान निवासी रूकंदी सराय संभल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...