मृतका के परिजनो ने जांच अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
रांची, अगस्त 8 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र में दहेज हत्या मामले में मृतका माधुरी कुमारी के भाई निताई कोइरी ने शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-2, रांची को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार, 25 वर्षीया माधुरी की शादी 4 दिसंबर 2024 को विकास महतो के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि 21 जुलाई 2026 को उसे जबरन जहर पिलाया गया। मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान 24 जुलाई 2026 को उसकी मौत हो गई। मामले में पति विकास महतो न्यायिक हिरासत में है, जबकि सास चंद्रिका देवी, जेठ प्रकाश महतो और जेठानी लीला देवी फरार हैं। सूचक निताई कोइरी ने जांच अधिकारी पर लापरवाही, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने, डिजिटल साक्ष्य के रूप में मृतका का मोबाइल जब्त नहीं करने और पक्षपातपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.