गया, अप्रैल 2 -- रौशनगंज में शनिवार को ट्रैक्टर से धक्के से पड़री गांव की जमुना देवी की मौत होने पर गुरुवार को बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री संतोष सुमन ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारवालों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी। मंत्री संतोष सुमन ने बांकेबाजार बीडीओ से बात कर पारिवारिक लाभ बीस हजार रुपए देने को कहा। वहीं, परिजनों को अन्य सरकारी मुआवजा भी दिलाने का भरोसा दिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अजमत खान, एकराम खान, विनय मंडल, टूटू खान, सांसद प्रतिनिधि कमलेश मंडल, सुदामा कुमार, दिलीप पासवान आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.