मृतका के परिजनों को मिला देवीय आपदा का चैक
मथुरा, जून 1 -- बरसात में दीवार गिरने से मृत युवती के परिजनों को विधायक व तहसील अधिकारियों ने चार लाख का चेक प्रदान किया। विदित हो कि 28 मई को थाना मगोर्रा के गांव बछगांव निवासी गुंजन पुत्री अमरसिंह नोहरे से घर जा रही थी। इसी दौरान तेज बरसात की वजह से दीवार गिर गई। जिसके नीचे दब कर गुजन की मौत हो गई। रविवार को विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, गोवर्धन एसडीएम सुशील कुमार सिंह, गोवर्धन तहसीलदार ब्रजेश कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चार लाख रुपये का दैवीय आपदा का चेक पिता अमर सिंह को सौंपा। एसडीएम सुशील कुमार सिंह व तहसीलदार ब्रजेश कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर सम्भव सहायता करेगा। इस मौके पर सौख चौकी प्रभारी प्रशांत शर्मा, नवीन कुमार, जिला सहकारी सरकारी बैंक के डायरेक्टर जगदीश कुंतल, गोवर्धन भूमि विकास बैंक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.