मधेपुरा, मार्च 16 -- आलमनगर, एक संवाददाता।चौसा थाना क्षेत्र में पचरासी- चिरौरी सड़क पर महेल बहियार के पास शनिवार की देर शाम आलमनगर थाना क्षेत्र के बसनबाड़ा पंचायत के पुरैनी बासा वार्ड 10 निवासी रुबी कुमारी की हत्या किए जाने के साथ ही उसके पति गोविंद कुमार सिंह के साथ बदमाशों ने लोहे के डंडे से मारपीट की। घटना की बखर मिलते ही मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। इस बीच मृतका का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को घर पहुंचा। शव को देखने के लिए मृतक के घर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। बताया गया कि मृतका को दो पुत्र है। घटना की सूचना पर राजद नेता ई. नबीन कुमार निषाद ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिया। आस- पड़ोस के लोग भी मृतक के परिजनों को ढांढ़स देते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...