रांची, अप्रैल 27 -- खलारी, संवाददाता। मैकलुस्कीगंज-पतरातू मुख्य सड़क मार्ग पर कोले रेलवे स्टेशन के निकट मोटरसाइकिल सवार दंपति पर हुई फायरिंग की घटना में सोमवार को नया मोड़ आ गया है। इस मामले में मृतक महिला मंजू देवी की मां देवंती देवी ने केरेडारी थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी के पति विकास प्रजापति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर सुनियोजित साजिश के तहत हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। देवंती देवी ने आवेदन में बताया कि उनकी 25 वर्षीय बेटी मंजू देवी की शादी वर्ष 2020 में खलारी प्रखंड के राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर मंजू देवी के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। यह भी पढ़ें- रांची में मर्डर! अपराधियों ने दंपति को मार दी गोली; पत्नी की मौत कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने आरोप लगाय...