मृणाल राणा और अनमोल कौर बनी मिस टैलेंटेड 2026
देहरादून, जून 11 -- एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट द्वारा गुरुवार को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफरन लीफ में मिस टीन उत्तराखंड 2026 के तहत मिस टैलेंटेड राउंड का आयोजन किया गया। जिसमें 20 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर निर्णायकों और दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें मृणाल राणा और अनमोल कौर मिस टैलेंटेड चुनी गई। मिस टैलेंटेड राउंड के दौरान प्रतिभागियों ने डांस, सिंगिंग, एक्टिंग और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपना हुनर दिखाया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन, आत्मविश्वास, मंच संचालन क्षमता, प्रस्तुति शैली और रचनात्मकता के आधार पर उनका मूल्यांकन किया। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की डायरेक्टर ख्याति शर्मा ने बताया कि मिस टीन उत्तराखंड केवल एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है, बल्कि यह युवतियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.