नई दिल्ली, फरवरी 19 -- मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म आ रही है दो दीवाने शहर में। इस फिल्म का दोनों खूब जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे ही एक प्रमोशन के दौरान मृणाल बताती हैं कि कैसे उनके एक्स बॉयफ्रेंड को एक्ट्रेस के गुड लुकिंग स्टार ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर के साथ काम करने से जलन होती थी।क्यों होती थी बॉयफ्रेंड को जलन दरअसल, मृणाल से पूछा गया कि क्या वह सिक्योर इंसान हैं या फिर इनसिक्योर। मृणाल फिर अपनी एक स्टोरी बताती हैं कि कैसे उनके एक्स बॉयफ्रेंड को पसंद नहीं था एक्ट्रेस का किसी गुड लुकिंग एक्टर संग काम करना। वह बोलती हैं, 'करियर के शुरू के स्टेज में मैंने ऋतिक रोशन और फिर शाहिद कपूर के साथ काम किया। मैं लॉन्ग डिस्टेंस पर्सन हूं। मुझे लगता है यह बेस्ट है क्योंकि फिर आप अपने काम पर फोस कर पाते हो।'मैंने कभी नहीं कहा फिट...