मृगशिरा नक्षत्र में हुई वर्षा फसल के लिए अच्छा नहीं- पेज चार के लीड का इनसेट
जहानाबाद, जून 13 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में शनिवार की शाम के 4 बजे अचानक आकाश में बादल छा गया। तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक अच्छी वर्षा हुई। वर्षा से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। तो दूसरी ओर घान के बिचड़ा को भी लाभ हुआ है। वर्षा होने से खेत की जुताई करने में सुविधा होगी। लेकिन बुजुर्ग लोगों ने इस वर्ष को अच्छा नहीं कहा। बुजुर्ग किसान बलराम शर्मा ने बताया कि मृग शिरा नक्षत्र की वर्षा को हमारे पूर्वज लोग अच्छा नहीं मानते हैं। मान्यता है कि इस नक्षत्र में वर्षा होने से कीट व्याधि का प्रकोप अधिक होता है। विषैला जीव सांप बिच्छू का विश बढ़ता है। इस नक्षत्र की मान्यता है की धरती का तापमान अधिक रहना चाहिए। ताकि हानिकारक कीट पतंग का प्रकोप कम हो। इसलिए खेती के लिहाज से इस नक्षत्र की वर्षा को अच्छा नहीं माना जाता है। वर्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.