वाराणसी, अप्रैल 10 -- चिरईगांव। बरियासनपुर स्थित महादेव पीजी कॉलेज में गुरुवार को 'आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) में रोज़गार के अवसर' विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने भविष्य में तकनीकी चुनौतियों से निपटने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एआई युवाओं के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बन चुका है। वे डाटा एनालिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, रोबोटिक्स विशेषज्ञ और साइबर सिक्योरिटी गार्ड बन सकते हैं। बेंगलुरु में एडवांटेक साफ्टवेयर सोल्युशन के विशेषज्ञ जयनीमा रघुवंशी एवं शादील जयसिंह ने एआई के लाभ-हानि और रोजगार में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को डिजिटल कौशल विकसित करने और मांग के अनुरूप खुद को तैयार करने के तरीके बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.