बदायूं, मई 17 -- क्षेत्र से अलग-अलग गांवों के तीन लोग लापता हैं, लेकिन एक महीने बाद भी पुलिस उनका कोई सुराग नहीं लगा सकी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। मामला थाना क्षेत्र के गांव आहोरा माई का है। यहां निवासी जय प्रकाश सिंह बदायूं शहर के मोहल्ला पटेल नगर गन्ना दफ्तर के निकट अपने निजी मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा बिशेष पटेल छह अप्रैल को बदायूं जाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दूसरा मामला गांव महेरा का है। यहां के राजेश अपने परिवार के साथ सैंजनी भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। 21 अप्रैल को वह रिश्तेदारी में गए थे, उसी दिन उनका 15 वर्षीय बेटा अमित दोपहर में अचानक लापता हो गया। अगले दिन घर लौटने ...