मूसाझाग थाना क्षेत्र के फरीदापुर सानी गांव की घटना
बदायूं, जून 8 -- गाली-गलौज का विरोध करने पर घर में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। ईंट-पत्थरों से हमला कर युवक को घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के फरीदापुर सानी गांव का है। गांव निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में राजेंद्र के घर के सामने सड़क चौड़ीकरण के लिए मिट्टी की खुदाई का कार्य चल रहा था। वह वहीं खड़ा था, तभी गांव का कृष्ण पाल वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। यह भी पढ़ें- मूसाझाग थाना क्षेत्र के फरीदापुर सानी गांव की घटना विवाद बढ़ता देख भूपेंद्र अपने घर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद कृष्ण पाल, सुभाष और कालीचरन ईंट-पत्थर लेकर उसके घर में घुस आए और मारपीट शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.