समस्तीपुर, अप्रैल 30 -- समस्तीपुर। जिले में बुधवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई, वहीं कई जगहों पर नुकसान की खबरें भी सामने आईं। पिछले दो दिनों से चल रही पुरबा हवा और आसमान में मंडरा रहे बादलों के कारण मौसम पहले से ही सुहावना बना हुआ था, लेकिन शाम को आई तेज बारिश ने तापमान में और गिरावट ला दी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस अचानक बदले मौसम ने कई परिवारों की परेशानियां भी बढ़ा दीं। जिन घरों में शादी-विवाह या अन्य मांगलिक कार्यक्रम आयोजित थे, वहां बारिश और तेज हवा के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हो गईं। कई स्थानों पर टेंट-पंडाल उड़ गए, जिससे आयोजन में व्यवधान उत्पन्न हुआ। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी में गुम हुई तपिश, जिले में भारी नुकसाननुकसान और फसलों पर प्रभाव तेज ...