बहराइच, मई 4 -- बहराइच। संवाददाता। मूसलाधार बारिश ने सोमवार की सुबह बहराइच शहर और आसपास के कस्बों की रफ्तार थाम दी। सुबह करीब 9 बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में घने काले बादल छा गए। हालात ऐसे बने कि मानो दिन में ही रात का अंधेरा उतर आया हो। आधे घंटे बाद बूंदाबांदी शुरू हुई और 9:35 बजते-बजते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जो एक घंटे बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही थी। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए जबकि गलियों और मोहल्लों में घुटनों तक पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- Lucknow Weather: लखनऊ में सुबह होते ही अंधेरा; आंधी के साथ जोरदार बारिश, कई इलाकों में बिजली गुल दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और स्कूल जाने वाले छात्र खा...