मूसलाधार बारिश से शहर जुलमग्न, देहात में ओलावृष्टि
शामली, मई 5 -- शामली। मंगलवार की शाम अचानक आसमान में काले बादल घिर आए। तेज हवा के साथ ही मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न हो गया। देहात में कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। तेज हवा एवं ओलावृष्टि से बागों को नुकसान हुआ। इसके चलते शहर एवं देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गयी। बारिश ओलावृष्ट के चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के अनेकों स्थानों, बाजारों, गाली मोहल्लों में जलभराव की समस्या खडा हो गई। नाले और नालियों की साफ सफाई न होने से जलनिकासी पूरी तरह से प्रभावित रही, जिससे कई स्थानो ंपर लोगों के घरों तक में पानी भर गया। मंगलवार को सवेरे से आसमान में काले बादल छाये रहे और हवाऐं चलती रही, लेकिन बारिश नही हुई। वही देर शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.