पाकुड़, मई 9 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। शुक्रवार की देर रात क्षेत्र में आए मौसम के भीषण बदलाव के कारण तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में दर्जनों विशालकाय आम और अन्य प्रजातियों के पेड़ उखड़कर गिर गए।​ चक्रवाती हवाओं का वेग इतना अधिक था कि कई पुराने वृक्ष जड़ से उखड़ गए। जानकारी के अनुसार कई स्थानों पर ये पेड़ मुख्य सड़कों पर गिर गए और कुछ गांवों में विशालकाय पेड़ मकानों के बेहद करीब गिरे, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।​राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ी संपत्ति के नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- बिजली आपूर्ति हुई ठप प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर पेड़ घरों के ऊपर गिरते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।​ देर रात हुई इस घटना के बाद सुबह से ही स्थ...