मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना
गिरडीह, मई 29 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। सुबह लगभग नौ बजे आसमान में काले घने बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा पसर गया। मेघ गर्जन और बिजली की चमक के साथ शुरू हुई तेज बारिश से खेत-बहियार लबालब भर गए। तेज हवा के साथ हुई बारिश से आम की फसल को आंशिक नुकसान की खबर है। हालांकि, पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं। यह भी पढ़ें- महागामा में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना रोहिणी नक्षत्र में हुई इस मूसलाधार बारिश से खेती-किसानी को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। अब किसान आसानी से भदई फसल की बुआई और धान का बिचड़ा डालने का काम शुरू कर सकेंगे। समय पर हुई बारिश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.