मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरे खिले
भागलपुर, जुलाई 30 -- अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर, खेरैहिया, भवनाथपुर, श्रीरामपुर, इंग्लिश चिचरौन सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के कारण बाजारों और सड़कों पर कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही कम हो गई। कई लोग दुकानों और छज्जों के नीचे बारिश रुकने का इंतजार करते नजर आए, जबकि बच्चों ने बारिश का आनंद लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि धान सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक साबित होगी और खेतों में नमी बढ़ने से खेती के कार्यों में तेजी आएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.