शामली, मई 7 -- चौसाना। बुधवार देर रात आए तेज तूफान और मूसलाधार बारिश ने चौसाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। करीब आधे घंटे तक लगातार हुई बारिश के बाद गांव की गलियां, सड़कें और नालियां पानी से लबालब भर गईं। कई स्थानों पर नाले ओवरफ्लो हो गए, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल गया और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। बारिश के दौरान तेज हवाओं के कारण कई पेड़ों की डालियां टूटकर रास्तों पर गिर गईं। वहीं उड़कर आई पॉलीथीन और कूड़ा नालियों में फंस गया, जिससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई। हालात यह रहे कि रातभर ग्रामीण घरों में दुबके रहने को मजबूर रहे। गुरुवार सुबह भी कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी रही और लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। यह भी पढ़ें- बारिश ने खोली नगर निगम व्यवस्था की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.