घाटशिला, अगस्त 14 -- घाटशिला। घाटशिला क्षेत्र में तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार की शाम से शुरू हुई बारिश का क्रम गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए, कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन हो गयी, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, खरसती नाला में भी पानी का बहाव काफी तेज हो गया है। प्रशासन की ओर से मछुआरों और आम लोगों को नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। भारी बारिश के कारण गालूडीह थाना भी जलमग्न हो गया है। इसके अलावा एलआईसी कॉलोनी, तामकपाल समेत कई अन्य इलाकों में भी जलजमाव देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Saraikela News: लगातार हो रही बारिश से खरकई नदी के निचले इलाकों में जनजीवन प्रभावितस्वर्णरेखा नदी की स्थित...