मूसलाधार बारिश से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के पुश्ते पर कटान, स्लैब भी टूटा
बागपत, जुलाई 8 -- दाहा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर गांगनौली अंडरपास के नजदीक बारिश के कारण स्लैब टूट गया और पुश्ते पर कटान हो गया। एनएचएआई ने सोमवार रात में ही इसे बनवाया था। वहीं एक्सप्रेस-वे पर बारिश से गड्ढे बनने शुरू हो गए। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि बारिश रुकते ही गड्ढों को कंकरीट और मिट्टी से भरवाया जाएगा। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सोमवार देर रात एनएचएआई द्वारा गांगनौली अंडरपास के पास सीसी स्लैब बनवाया था। वहीं मंगलवार को हुई तेज बारिश के कारण स्लैब में मोटी मोटी दरारें आ गई। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे पर गत दिवस हुई बारिश से जगह-जगह गड्ढे बन थे, जिन्हें कर्मचारियों ने भरवा दिया था। इन गड्ढों को भरवाए हुए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि मंगलवार को हुई बारिश में एक बार फिर से हाईवे किना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.