रामगढ़, सितम्बर 26 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से कोयलांचल भुरकुंडा सहित आसपास के कोलियरी और भदानीनगर के ग्रामीण क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले करीब 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में जगह-जगह जलजमाव और आवागमन में परेशानी की स्थिति बनी हुई है। वहीं बारिश के कारण बिचा पंचायत के एतियातू गांव में तीन गरीब परिवारों के कच्चे मकान ढह गए। इनमें प्रयाग बेदिया, फौदा बेदिया और निरासो देवी के मिट्टी के आशियाने शामिल हैं। मकान ढहने से घर में रखे कई सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाजार में पसरा सन्नाटा लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों में रहने वाले अन्य परिव...