भागलपुर, जून 7 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में शनिवार की सुबह अचानक आयी तेज मूसलाधार बारिश से एक ओर जहां आमलोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं जरूरी कार्यवश घरों से बाहर निकले लोगों को भींगना पड़ा। दूसरी ओर, क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने बताया कि तकरीबन डेढ़ घंटे हुई मूसलाधार बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिस कारण अब हम धान का बिचड़ा तैयार करने में जुट गए हैं। एक-दो दिन में खेतों की जुताई कर बीज गिराएंगे। हालांकि, हम बारिश नहीं होने के बावजूद पूर्व से ही रोहिणी नक्षत्र होने के कारण धान का बीज गिराने की तैयारी वैकल्पिक रूप से कर रहे थे। आज बारिश हो गई तो हमें और आसानी हो गई। सरकार द्वारा हमें धान का बीज भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। हमें बाजारों में ऊंचे दामों पर बीज खरीदना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- रोहि...