बांदा, अगस्त 28 -- बांदा। जनपद में लगातार भीषण बारिश के चलते केन व यमुना सहित अन्य छोटी नदियां व नाले उफान पर हैं। करीब एक सैकड़ा गांवों में आवागमन प्रभावित है। गुरुवार को जहां रात भर मूसलाधार बारिश हुई, वहीं शुक्रवार को भी दोपह तक रिमझिम तो कभी तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा। करीब 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। लगातार बारिश से केन सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक करीब एक मीटर से ज्यादा बढ़ गई है। वह इस समय 93.53 मीटर पर है। वहीं केन नदी सुबह 97.72 मीटर थी, लेकिन बाद में घटने लगी है। बारिश से फसलें जलमग्न होकर सड़ने की कगार पर पहुंच गई हैं। यह भी पढ़ें- Banda News: भरभराकर ढह गई दीवार, छह महिलाएं दबी, गंभीर वहीं लोगों के घर गिर रहे हैं। बबेरू के आंबेडकर नगर मोहल्ले में सुबह दीवार ढहने से छह महिलाएं दब गईं। उन्हें नाजुक हालत में मलबे से निकाल...