मूसलाधार बारिश व तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित,कई इलाकों में घंटों बाधित रही बिजली
गुमला, जून 24 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में बुधवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश और तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं।जिससे बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए और कई क्षेत्रों में घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बिजली आपूर्ति बाधित जानकारी के अनुसार दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश के साथ आंधी चलने लगी। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां बिजली तारों पर गिर गईं। कुछ जगहों पर तार टूटने और फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली नहीं रहने से घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों की मुश्किलें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.