दुमका, मई 3 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। मौसम के बदले मिजाज के बीच शुक्रवार की रात आई तेज आंधी व मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई है। कुछ ही मिनटों में आसमान में काले बादल छा गए, तेज गर्जना के साथ चली तेज हवा ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर गए। इतना ही नहीं प्रखंड क्षेत्र में बिजली की समस्या भी उत्पन्न कर दी है। आंधी परनी के बाद रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बीते रात से लगभग 14 घंटे से इलाके मे बिजली आपूर्ति पूर्णतः बाधित हो चुकी है। शुक्रवार की रात आई तेज आंधी तूफान में रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कई लोगों का आशियाना उजड़ गया। यह भी पढ़ें- तेज आंधी एवं बारिश से फसलों को नुकसानप्रभावित क्षेत्र मालूम हो कि प्रखंड अंतर्गत कांजवे पंचायत के...