मेरठ, अगस्त 6 -- गंगनहर कांवड़ मार्ग स्थित अटेरना पुलिस चौकी पर बुधवार दोपहर तेज बारिश के दौरान मेरठ पुलिस के जवानों ने कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। दोपहर करीब डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक हुई मूसलाधार बारिश के बीच तीन पुलिसकर्मी, जिनमें एक महिला सिपाही भी शामिल थी, लगातार सड़क पर खड़े रहकर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था संभालते रहे। बारिश से बचने के लिए जहां लोग सुरक्षित स्थान तलाश रहे थे, वहीं पुलिसकर्मी भीगते हुए अपनी ड्यूटी पर डटे रहे। उन्होंने कांवड़ियों की आवाजाही पर नजर रखने के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने में सहयोग किया। राहगीरों और कांवड़ यात्रियों ने पुलिसकर्मियों के इस समर्पण की सराहना की। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: दिल्ली मेरठ मार्ग और गंगनहर पटरी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी लोगों का कहना है कि पुलिस...