मूसलाधार बारिश बनी आफत, तरणताल बनी सड़कें, दुकानों में घुसा पानी
बागपत, अगस्त 7 -- बागपत। जिलेभर में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई लेकिन जलभराव आफत बना हुआ है। बारिश के चलते सड़कें तरणताल बनी रही। सिसाना में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हुए जलभराव में फंसकर दर्जनों वाहन खराब हुए। वहीं, बारिश के दौरान दाहा क्षेत्र में दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकान के मलबे में दबने से लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गत दिवस दिनभर बारिश चली थी। कभी रिमझिम तो कभी मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से तो निजात मिल गई थी, लेकिन जलभराव लोगों के लिए आफत बन गया था। गुरुवार की देररात एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली और रात्री करीब दो बजे बारिश शुरू हो गई, जो सुबह करीब छह बजे तक चली। इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.