रुडकी, जुलाई 9 -- रुड़की में मानसून ने गुरुवार को अपना अब तक का सबसे विकराल रूप दिखाया। लगातार 24 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर को पूरी तरह पानी-पानी कर दिया। कृषि-मौसम प्रक्षेत्र इकाई (एएमएफयू) रुड़की, आईआईटी रुड़की के अनुसार पिछले 24 घंटों में कुल 343.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो इस मानसून सीजन की सबसे अधिक बारिश है। केवल गुरुवार सुबह 8:30 से दोपहर 2:18 बजे तक ही 151 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बुधवार से हो रही बारिश गुरुवार शाम तक भी जारी रही। जिसके चलते निचले इलाकों में जलभराव हुआ। कई स्थानों पर पानी घरों और दुकानों तक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: जिले में औसतन 151 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई, तापमान में गिरावट बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। आईआईटी रुड़की की कृषि वेधशाला के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान साम...