मूसलाधार बारिश ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, छूट गई अभ्यथी की परीक्षा
लखनऊ, सितम्बर 27 -- मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के कारण पटरियों पर पेड़ गिरने और ओएचई लाइन ठप होने से न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15725) का संचालन पूरी तरह पटरी से उतर गया। शनिवार रात 10 बजे गोरखपुर पहुंचने वाली यह ट्रेन रविवार सुबह 8:46 बजे वहां पहुंच सकी। लखनऊ पहुंचने के समय (रात 3:00 बजे) में भारी अंतर आया और ट्रेन करीब 10 घंटे की लंबी देरी के साथ रविवार दोपहर 1:00 बजे लखनऊ पहुंच सकी। इसका खामियाजा यूपीएसएसएससी अभ्यर्थी शुभम कुशवाहा को भुगतना पड़ा। शुभम को कानपुर में दोपहर 1:00 बजे परीक्षा देनी थी। वर्षों की मेहनत और भविष्य का हवाला देने के बावजूद, ट्रेन की इस भारी देरी के कारण वह परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके और उनकी सालों की मेहनत पर पानी फिर गया। वहीं गोरखपुर इंटरसिटी (15032) शाम 4 बजे के बजाय 3 घंटे की देरी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.