मूसलाधार बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल, शहर हुआ जलमग्न
भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने मानसून को लेकर नगर निगम की तैयारियों की पूरी तरह हवा निकाल दी। नाला उड़ाही के दावों की पोल खोलती इस बारिश के कारण शहर का अधिकांश इलाका नारकीय स्थिति में बदल गया। जलभराव और कीचड़ की वजह से न सिर्फ राहगीर परेशान रहे, बल्कि मुख्य व्यावसायिक केंद्रों में पानी घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।शहर के सबसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र सूजागंज बाजार की स्थिति सबसे बदतर रही। बाटा गली रोड पर बारिश के बाद घंटों तक सड़कों पर करीब एक फीट तक पानी बहता रहा। वहीं लोहापट्टी और सब्जी मंडी इलाकों में दो फीट तक जलजमाव हो गया। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद जलजमाव से परेशानी पानी दुकानों और प्रतिष्ठानों के भीतर घुस गया, जिससे कीमती सामान डूब गए। सुबह के वक्त कई व्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.