अररिया, जुलाई 12 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद धान की रोपनी अब रफ्तार पकड़ने लगी है। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद धान रोपनी तेज हो गई है। जिले में रुक रुककर हो रही बारिश के कारण निचले इलाके के खेतों में जहां पानी जमा हो जाने से किसानों में राहत की सांस ली है, वही ऊंचे इलाके के खेतों में भी किसान पंप सेट और बिजली मोटर पंप सेट क सहारे खेतों में पानी डालकर धान की रोपनी कर रहे हैं। बताया जाता है कि पिछले तीन दिनों में लक्ष्य के अनुरूप 10 से 15 प्रतिशत धान की रोपनी हो गई है। किसानो को अब भी पानी की दरकार है। किसानों का कहना है कि मूसलाधार बारिश नहीं होने के कारण ऊंचे खेतों में पानी नहीं टिक रहा है, ऐसे खेतीहर किसान अब भी पंप सेट पर निर्भर हैं। इस बार जिले में एक लाख 24 हजार 211 हेक्टेयर में धान की रोपन...