सराईकेला, मार्च 22 -- सरायकेला। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण गैरेज चौक स्थित मुख्य सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो गई। सड़क पर पानी भर जाने के कारण तालाब जैसा दृश्य है। यह सड़क चाईबासा-खरसांव-टाटा मुख्य सड़क की है जो एनएच-33 को जोड़ती है। जल जमाव की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कई दुपहिया वाहन और ऑटो-रिक्शा पानी के बीच ही खराब होकर बंद हो गए। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे स्थित दुकानों और घरों के सामने पानी जमा होने से लोगों का निकलना दुभर हो गया है। राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नालियों की सफाई नहीं होने और खराब जल निकासी व्यवस्था के कारण हर साल यह स्थिति बनती है। सुबह तक सड़क से पानी निकालने के लिए नगर पंचायत की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उ...